मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबारी चौकी अंतर्गत गांव टमठा में बुधवार को पारिवारिक विवाद में देवर ने भाभी की पिटाई के बाद चेहरे पर दांत से काट लिया। भाभी ने देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता प्रमिला यादव पत्नी रामजतन यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर तकरीबन एक बजे उसके देवर सुनील उर्फ सोनू पुत्र जयराम निवासी टमठा ने पारिवारिक विवाद को लेकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। वहीं विरोध करने पर चेहरे पर दांत से काट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है। संवाद