फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दवा लेने जा रहे भाई बहन को मनबढ़ों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र चकहसन चकायत निवासी भाई बहन को गत दिवस मनबढ़ों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवती की तहरीर पर बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चकहसन चकायत निवासी अंशिका पुत्री रामअवध द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार बुधवार की शाम अपने भाई पंकज के साथ दवा लेेने जा रही थी। चक्काबोझ निवासी राहुल, सुमित, चंद्रशेखर और अन्य तीन लोगों ने चक्काबोझ नहर पर घेर लिया। पुरानी रंजिश को लेकर गाली देने लगे। मना करने पर भाई बहन को पीट कर घायल कर दिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें