फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक वर्ष पूर्व बनी सड़क गड्ढो में हुई तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा/बोझी बाजार। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के बसियाराम साइफन से चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल तक जाने वाली तीन किलोमीटर और बड़राव ब्लॉक का दो किलोमीटर सरायसुदनी- खिजिरपुर मार्ग बदहाल है। गड्ढों के कारण इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के मधुबन राजमार्ग बसियाराम साइफन से चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल तक सड़क बीते छह माह से बदहाल है। लोक निर्माण विभाग द्वारा एक वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण करवाया था। बंधा मरम्मत के समय बोल्डर गिराए जाने से एक वर्ष पूर्व बनी सड़क पूरी तकर टूट चुकी है। जिसके चलते लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। इस मार्ग से भगवानपुरा, पतनई, सरया, गोधनी, बीबीपुर, ठाकुर गांव समेत अन्य गांवों के लोग आवागमन करते हैं। इस संबंध में क्षेत्र के श्रीधर राय, अजय कुमार शाही, राजेंद्र पांडेय, मनोज कुमार आदि लोगों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण हुआ तो लोगों का आवागमन काफी सुगम हो गया था। लेकिन यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसीक्रम मेंबड़राव ब्लॉक क्षेत्र का दो किलोमीटर सरायसुदनी-खिजिरपुर संपर्क मार्ग बीते दो दशक से बदहाल है।सड़क की गिट्टीयां उखड़ने से सड़क पर जगह जगह गड्ढे बन चुके हैं।यदा कदा मरम्मत के नाम पर लीपपोती करा दी जाती है।इस मार्ग पर एक वर्ष पूर्व ही इस सड़क की मरम्मत हुई थी।लेकिन गुणवत्ता ठीक नहीं होने से सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी।
वहीं कुड़हनी गांव में लगभग 100 मीटर तक गिट्टियां बिछाकर छोड़ दी गई है।कुड़हनी गांव से होकर गुजरी इस सड़क पर बरसात के दिनों में भीषण जलजमाव होता है।इस समस्या के समाधान का विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जाता। क्षेत्र के कटिहारी, इजरार, पलिया महमूदपुर सहित आजमगढ़ जिले के विभिन्न गावों के ग्रामीणों का मांदीसिपाह, गोंठा, दोहरीघाट आदि जगहों तक आवागमन करते हैं।इस संबंध में क्षेत्र के शिवबहादुर राय, राजेश मौर्य, अनिरुद्ध शर्मा, रामविनय मौर्य, रामशकल चौहान, अनिरुद्ध शर्मा, संजय सिंह पटेल का कहना है कि सड़क मरम्मत के लिए शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें