हलधरपुर थाना क्षेत्र के भुड़सुरी ग्राम पंचायत के बढ़या मौजा निवासी योगेश यादव के इकलौते बेटे अंश (3.5) और बेटी अनन्या (7.5) की सर्पदंश से सोमवार की रात मौत हो गई। घटना गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव ननिहाल में हुई।
भुड़सुरी गांव निवासी योगेश की पत्नी प्रिया यादव बीते तीन माह से अपने मायके बढ़ईपुर में रह रही थीं। सोमवार की शाम खाना खाकर अनन्या और अंश पुआल के बनाए बिस्तर पर सो रहे थे।
रात करीब 11 बजे बच्चों को दूध पीने के लिए जगाया तो कोई हलचल नहीं होने पर चिल्लाने लगीं। दोनों को लेकर मऊ शहर स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
योगेश यादव को आगामी सात जनवरी को इस्राइल जाना था। फ्लाइट का टिकट निकलवाने के लिए आजमगढ़ गए हुए थे। रात्रि 11:45 पर उन्हें घटना की सूचना दी गई, तो आजमगढ़ से अस्पताल पहुंच गए।
अचानक दोनों बच्चों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। अस्पताल से बच्चों का शव भुड़सुरी लेकर पहुंचे और तुर्तीपार में सरयू नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। सदमे के चलते योगेश ने अपनी इस्राइल की यात्रा निरस्त कर दी।
मृतक शिवा।फाइल फोटो- फोटो : घोटाले की जांच के दौरान मिट्टी खोदवाते अधिकारी।