फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: टूटी पुलिया की रेलिंग दे रही हादसे को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बड़ार-भरथीपुर मार्ग पर बड़ार गांव स्थित पुलिया की एक ओर की रेलिंग पिछले चार वर्षों से टूटी हुई है। इससे मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब चार वर्ष पहले किसी वाहन की टक्कर से पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इस मार्ग से प्रतिदिन रामपुर बखरिया, बड़ार, दौलसेपुर, खीरखाड़, महासों, एकडंगा समेत आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलिंग टूटी होने के कारण विशेष रूप से रात के समय और बरसात में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। कई बार राहगीर और वाहन चालक असंतुलित होकर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच चुके हैं। क्षेत्र के संजय, अनिल, कौशल और अशोक ने बताया कि पुलिया की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द रेलिंग की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें