फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजेश राव बने लोजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लोक जनशक्ति पार्टी के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक कन्हैया राम की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार ने बृजेश राव को मऊ जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेश राव को जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय, ब्लाक स्तरीय और न्याय पंचायत स्तरीय कमेटी गठित करके पूरी सूची लखनऊ कार्यालय को भेजने की बात कही। जिलाध्यक्ष बृजेश राव ने कहा कि नई जिम्मेदार को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं के मान- सम्मान और अधिकार की लड़ाई में आगे बढ़कर अगुआई करेंगे। इस अवसर लोजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद गौतम, नंदिनी गौड़, जयराम यादव, सुधाकर, विवेक, रामआदि राजभर, राजेन्द्र प्रसाद, रविन्द्र चौहान, प्रदीप चौहान आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें