फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शव दफनाने के विवाद में दो पक्षों में चले ईंट पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरईपुर मुहल्ला के खराटी दलित आबादी के पास शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। बाद में दूसरी जगह शव दफनाने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी और सुलह कर लिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के खराटी दलित आबादी के पास बंजर जमीन है। यहां मुस्लिम पक्षों के शव दफनाए जाते हैं। शनिवार को रसूलपुर मोहल्ला के मुस्लिम परिवार के एक व्यक्ति का इंतकाल हो गया था। शव को दफनाने कुछ लोग गड्ढा खोद रहे थे तभी खराटी दलित मुहल्ला के लोगों ने वहां कब्र खोदने से मना किया।
आरोप लगाया कि कब्र खोदने से मना करने पर दूसरे स पक्ष के तीन युवकों ने दलित बस्ती के राम केवल की पिटाई कर दी। कब्र खुदाई रोकने की जानकारी पर दूसरे समुदाय के 12 से 15 लोग वहां पहुंच गए। विवाद की जानकारी पर दलित बस्ती से पुरुष और महिलाएं मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ वहां से भाग गई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों को पुलिस कोतवाली लेकर पहुंची। दलित बस्ती की महिलाएं कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगीं। घायल रामकेवल ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में दोनों पक्ष में वार्ता के बाद शव को दूसरी जगह दफनाने पर सुलह समझौता हो गया।
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के खराटी दलित आबादी के समीप शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। बाद में शव को कुछ दूर दफनाने पर दोनों पक्षों ने राजी होकर समझौता कर लिया। एक सप्ताह बाद राजस्व विभाग की टीम मौके की पैमाइश कर विवाद का निस्तारण कराएगी। पुलिस की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को सुपुर्दे खाक कराया गया। - रविंद्र नाथ राय, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें