फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शव दफनाने के विवाद में दो समुदायों के बीच चले ईंट- पत्थर, पुलिस के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

Sat, 19 Apr 2025 05:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में शव दफनाने के विवाद में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। मामले के जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ। 
विज्ञापन
विवाद के बाद कोतवाली के बाहर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में कोतवाली क्षेत्र के बरईपुर मोहल्ले के खराटी दलित आबादी के पास शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। बाद में दूसरी जगह शव दफनाने पर दोनों पक्षों में सहमती बनी और सुलह कर लिया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के खराटी दलित आबादी के पास बंजर जमीन है। यहां मुस्लिम समुदाय के शव दफनाए जाते हैं। शनिवार को रसूलपुर मोहल्ले के मुस्लिम परिवार के एक व्यक्ति का इंतकाल हो गया। शव को दफनाने के लिए कुछ लोग गड्ढा खोद रहे थे, तभी खराटी दलित मोहल्ले के लोगों ने वहां कब्र खोदने से मना किया। 

आरोप लगाया कि कब्र खोदने से मना करने पर दूसरे पक्ष के तीन युवकों ने दलित बस्ती के राम केवल की पिटाई कर दी। कब्र खुदाई रोकने की जानकारी पर दूसरे समुदाय के 12 से 15 लोग वहां पहुंच गए। विवाद की जानकारी पर दलित बस्ती से पुरुष और महिलाएं मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ वहां से फरार हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को पुलिस कोतवाली लेकर पहुंची। दलित बस्ती की महिलाएं कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगीं। घायल रामकेवल ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में दोनों पक्ष में वार्ता के बाद शव को दूसरी जगह दफनाने पर सुलह समझौता हो गया।

क्या बोली पुलिस 
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के खराटी दलित आबादी के समीप शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। बाद में शव को कुछ दूर दफनाने पर दोनों पक्षों ने राजी होकर सुलह समझौता कर लिया। एक सप्ताह बाद राजस्व विभाग की टीम मौके की पैमाइश कर विवाद का निस्तारण  कराएगी। पुलिस की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को सुपुर्दे खाक करा दिया गया है। 
-रविंद्र नाथ राय, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें