नगर पालिका कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को प्रधानमंत्री आवास योजना के सत्यापन के नाम लाभार्थियों से रिश्वत लेने के आरोपी कर्मचारी को ईओ ने निलबिंत कर दिया। साथ ही बैठक सभी कर्मचारियों को बैठक लेते हुए लापरवाही या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
सोमवार को नगर पालिका के सभागार में नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी और ईओ संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में गत दिनों वार्ड 19 में प्रधानमंत्री आवास के लिए सत्यापन कार्य में लगाए गए कर्मचारी सफाई नायक सत्वंत कन्नौजिया द्वारा आवेदकों से धनउगाही करने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया। उन्होंने आरोपी कर्मचारी को निलबिंत करने का निर्देश दिया। ईओ ने सफाई नायक को निलबिंत करते हुए कर्मचारी को आवेदकों को मानक के अनुरूप पात्र एवं अपात्र श्रेणी निर्धारण के प्रति अपनी आख्या प्रस्तुत करनें का निर्देश दिया।
ईओ ने सभी कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि सभी कर्मचारी अपने अपने क्षेत्रों में कार्य के दौरान लोगों को नगर पालिका की हेल्प डेस्क में स्थापित हेल्प नं. 9151700777 के बारे में जानकारी दे। बैठक में कर अधीक्षक गुरानुल हई, शमीम अहमद, नसीम अख्तर, मुनव्वर, शाहिद सौदागर आदि उपस्थित रहे।