फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन शोहदों को बहादुर छात्राओं ने सिखाया सबक, केस दर्ज

विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना पुलिस द्वारा महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में तीन बाइक के साथ गिरफ्तार बाइक युवक।
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र की घटना, कस्बे में बहादुरी की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल की दो छात्राओं ने हिम्मत करते हुए तीन शोहदों को सबक सिखाया। शोहदों की अश्लील हरकत की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तीनों शोहदों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपियों की दोनों बाइक को भी सीज कर दिया।
घोसी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि दो छात्राओं ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की दोपहर में दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने स्कूल से लौटते समय न केवल गलत टिप्पणी की बल्कि बाइक से स्टंटबाजी कर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे थे। उधर सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो तीनों शाेहदे भाग गए, लेकिन पुलिस ने मौके से बरामद दो बाइकों को सीज कर दिया। बाद में निशानदेही पर आरोपी मधुबन थाना क्षेत्र के खड़ैचा गांव निवासी दीपक चौहान, गुड्डू राजभर, शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उनकी बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अश्लील हरकत कर रहे पांच गिरफ्तार
तस्वीर के साथ
चिरैयाकोट। बृहस्पतिवार की शाम एंटी रोमियो टीम ने चिरैयाकोट नगर के रोडवेज बस स्टॉप और मछली बाजार के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। मछली बाजार से होकर गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों पर छींटाकशी, अश्लील हरकत करने वाले तीन बाइकों पर सवार पांच युवकों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि बाइक सीज कर सभी युवकों को न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें