फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी से सरे राह मारपीट, छह हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में शनिवार की शाम को प्रेमिका के गांव के कुछ लोगों ने प्रेमी से मारपीट की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष से छह को थाने पर लेकर आई। इसी बीच प्रेमी से मारपीट करने वाले एक पक्ष ने पुलिस से भी कहासुनी हो गई। इस बाबत मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी प्रेमिका से मुहम्मदाबाद गोहाना कस्बा निवासी प्रेमी शनिवार की शाम को उससे मिलने रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में आया था। यह लड़की के गांव के कुछ लोगों को नागवार गुजरा। इसी दौरान प्रेमी और लड़की के गांव के लोगों के बीच खुरहट बाजार में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंचे और दोनों पक्ष को साथ लेकर चले गए। इसी दौरान प्रेमी से मारपीट करने वाले पक्ष के कुछ लोग चौकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। दोनों पक्ष से छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें