फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय तालाब में डूबा बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार गांव में सोमवार की देर शाम तालाब में नहाते समय दस वर्षीय बालक की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। लेकिन जब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लैरो दोनवार ग्राम पंचायत के मनारी पुरवा निवासी रामदेवन राजभर का दस वर्षीय पुत्र प्रियांशु सोमवार की देर शाम गांव के दो तीन अन्य बच्चों के साथ प्राचीन शिव मंदिर के पीछे तालाब में नहा रहा था। इसी दौरान प्रियांशु अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना के समय वहां कोई नहीं था। अपने साथी को डूबता देख साथ में नहा रहे बच्चे घटना देखकर वहां से भागे और परिजनों को खबर की। जिसके बाद प्रियांशु परिजन और ग्रामीण भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक सूचना पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। कुछ ग्रामीण तालाब में उतरे और प्रियांशु की तलाश की। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने बालक को पानी के बाहर निकाला और उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियांशु दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता दिल्ली में काम करते है। घटना की सूचना पिता को दे दी गई है। बच्चे की मौत से परिजन बिलखते रहे। बालक की मौत से गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें