फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी मोटरसाइकिल बाल-बाल बचे दोनों सवार

Thu, 05 Feb 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान पर गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक बाइक ट्रक के नीचे आ गई। गनीमत रही कि बाइक सवार दोनों युवक बाल बाल बच गए।
विज्ञापन



 हालांकि दुर्घटनाएं से घबराए ट्रक चालक और बाइक सवार दोनों घटनास्थल से भाग गए। यातायात पुलिस ने बाइक और ट्रक को सीज कर दिया।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक गाजीपुर तिराहा की तरफ से भीटी की तरफ नेशनल हाईवे से होकर आ रहा था। इसी बीच भीटी की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवक अनियंत्रित हो गए।
विज्ञापन



बाइक ट्रक के अंदर घुस गई। घटना के दौरान दोनों सवार बाइक से नीचे गिर, लेकिन तुरंत वहां से उठकर भाग गए। बाइक को ट्रक के नीचे आते देख ट्रक चालक भी वाहन छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन



 सड़क दुर्घटना के बाद जाम लग गया। जानकारी पाकर मौके पर यातायात उपनिरीक्षक एमपी सिंह पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें