फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों बागी प्रत्याशियों का सपा से निष्कासन

Wed, 22 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी विधान सभा से समाजवादी पार्टी से बगावत करके चुनाव मैदान में उतरे दो कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। जिलाध्यक्ष सपा धर्म प्रकाश ने बताया कि चुनाव लड़ रहे सपा के दोनों नेताओं के निष्कासन को लेकर पार्टी काफी गंभीर थी। साथ ही अब झंडा के उपयोग करने पर दोनों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने की है।
विज्ञापन



घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी निवर्तमान विधायक सुधाकर सिंह बनाए गए हैं। घोसी से यह चुनाव मैदान में हैं। पार्टी के दो कार्यकर्ता विजय यादव निवासी लखनी मुबारकपुर एवं संजय यादव निवासी चेरूइंयां ने भी घोसी से पार्टी के विरोध में जाकर निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। दोनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में भी हैं और निर्दल के रूप में खुद के लिए वोट मांग रहे हैं। पार्टी में अनुशासनहीनता को लेकर शिकायत की गई थी।


 जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विजय यादव एवं संजय यादव को पार्टी से निष्कासित किया गया है। धर्म प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली की प्रचार के दौरान दोनों पार्टी का झंडे का उपयोग कर रहें   हैं। अगर इसका सबूत मिला  तो दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें