फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेजर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
मधुबन के शहीद मेजर अनिल कुमार सिंह की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के नत्थूपुर ग्राम पंचायत के मुख्य द्वार पर स्थापित शहीद मेजर अनिल कुमार सिंह की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया। कुछ मनबढ़ों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। नत्थुपूर ग्राम पंचायत निवासी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में उनके चाचा शहीद मेजर अनिल कुमार सिंह की प्रतिमा लगी है। 14 अगस्त की रात मनबढ़ों ने प्रतिमा के नाक, कान को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण करने पहुंचे तो प्रतिमा क्षतिग्र्रस्त मिली। इस पर उन्होंने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसओ सौरभ राय ने बताया कि पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है। जल्द ही मनबढ़ पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मालूम हो कि शहीद मेजर ने छह दिसंबर 1997 को जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए देश के लिये अपने प्राणों की आहुति दी थी। भतीजे राघवेंद्र कुमार ने बताया कि हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर शहीद मेजर की प्रतिमा पर ग्रामीण माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें