फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एके शर्मा के कैबिनेट मंत्री बनने पर गांव में जश्न का माहौल, जमकर उड़े अबीर-गुलाल

विज्ञापन
काझाखुर्द गांव निवासी एके शर्मा के को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मिठाई खिलाकर और अबीर गुलाल उड़? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना/ रानीपुर। रानीपुर ब्लाक के काझाखुर्द गांव निवासी पूर्व आईएएस अधिकारी और विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा को योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर शुक्रवार को उनके गांव में जश्न का माहौल रहा। ग्रामीणों ने जमकर गुलाल उड़ाया और खुशी का इजहार किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रुधिर राय और ग्राम प्रधान अर्पिता राय ने आगंतुकों को मीठा खिलाकर खुशी जताई। ग्राम प्रधान अर्पिता राय ने बताया कि गौरव की बात है की अपनी नौकरी के दौरान गांव और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले एके शर्मा अब राजनीति में आकर पूरे गांव ही नहीं पूरे पूर्वांचल का गौरव बढ़ाया है। ग्राम निवासी नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इससे जनपद में विकास की उम्मीद बढ़ गई है। अनिल राय ने इसे गांव के लिए गौरवशाली क्षण बताया। गांव की कीर्तन मंडली ने भजन कीर्तन, होली गीत, और फाग गाकर खुशी जताई। इस दौरान रामजीवन राय, पंकज राय, राजेंद्र यादव, नन्हे राय, मिंटू राय, राजू यादव, मिथिलेश पांडेय, रामविनय, गोल्डन आदि रहे। दोहरीघाट : एके शर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि शर्मा के कैबिनेट मंत्री बनने से जिले में विकास होगा। इस दौरान बबलू सोनकर, अवधेश राय, संजय राय, विकास वर्मा, उमाशंकर पांडेय, राहुल प्रधान, अजय प्रधान, प्रेम शंकर राय, शैलेंद्र, पंकज आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें