फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो मूल्य वृद्धि को लेकर उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार हो रही वृद्धि से आम लोगों के साथ ही राजनैतिक दलों में भी उबाल है। उनका कहना है कि सरकार मूल्य वृद्धि कर मुनाफाखोरी को बढ़ावा दे रही। विरोध में उतरे विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबांधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही चेताया भी कि यदि मूल्य वृद्धि पर अंकुश नहीं लगाया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन

उप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी के. हरि सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि देश एक तरफ कोरोना महामारी से जूूझ रहा है तो वही दूसरी तरफ केंद्र और राज्य सरकार डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्धि कर मुनाफाखोरी को बढ़ावा दे रही। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत सबसे कम है, तो तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से मध्यम वर्ग, किसान और व्यापारी सब परेशान है। सरकार संकट कम करने के बजाए घाव और गहरा कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि कीमतों में वृद्धि कर सरकार देश का नुकसान करने में लगी है। इस अवसर पर अमरेश चंद्र पांडेय, घनश्याम सहाय, अनिल जायसवाल, शशिकांत राय, संजय यादव, काजी मुजफ्फे, रमन पांडेय, संपत मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पेट्रो मूल्य वृद्धि सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कीमतें तत्काल वापस ली जाए। छात्रों की अप्रैल, मई, जून की फीस माफ की जाए। किसानों को उपज का समर्थन मूल्य दिलाया जाए। बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। किसानों को उनकी उपज समर्थन मूल्य दिलाया जाए। पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों की हत्याओं, उत्पीड़न को तत्काल रोका जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश मौर्य सहित पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल रहे।
उप्र खेत मजदूर यूनियन भाकपा माले, सीपीआई तथा वामपंथी दलों ने छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी को सौंपा। साथ ही पेट्रोल-डीजल के बढ़ेदामों को वापस लेने, कानपुर शेल्टर होम की घटना की जांच कराने की मांग किया। ज्ञापन में रोजगार से वंचितलोगों को खाद्यान मुहैया कराने, मनरेगा की मजदूरी बढ़ाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में रामजी सिंह, रामसोच, मु.हसन, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूदरहे। इसीक्रम में पीस पार्टी ने भी पेट्रोल-डीजल की बढ़े दामों को लेकरराज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें