रानीपुर थाना क्षेत्र के मंसड़ी गाँव में भैसहीनदी के पास युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या के बाद विल?
- फोटो : MAU
पिपरीडीह। रानीपुर थाना क्षेत्र के मंसड़ी गांव में भैसही नदी के किनारे बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर युवक के आत्म हत्या करने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को देखा, इसके बाद सूचना पुलिस को दिया। इस दौरान जुटी भीड़ ने युवक की शिनाख्त गाजीपुर निवासी के रुप में किया। मौके पर युवक की बाइक आदि मिलने पर पुलिस उसे कब्जे में ले ली। शिनाख्त के बाद पता चला फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाला युवक वंशी चौहान 20 पुत्र लालदेव चौहान गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने के मंसड़ी गांव का रहने वाला था। चरवाहों ने बताया कि युवक एक बजे के करीब बाइक से चलकर वहां पहुंचा। इसके बाद साथ लाए बियर की बोतल खोलकर पीने लगा। इस दौरान चरवाहें वहां से चले गए। वापस लौटे से युवक की बबूल के पेड़ से लटकी लाश मिली। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। बताया जाता है युवक छह भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था।
थोड़ी ही देर में सूचना मिलने पर युवक के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने शव की शिनाख्त किया। मृत वंशी चौहान अपने भाई गुड्डू के साथ मुंबई में रह कर एक कंपनी में नौकरी करता था। कोरोना संक्रमण काल में युवक मुंबई से भागकर पंद्रह दिन पूर्व घर लौटा है। मौके पर युवक की बाइक और चप्पल आदि पड़ा मिला था। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। शव के पास से बियर की बोतल भी मिली।