कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बापू इंटर कॉलेज के पास नाले में बुधवार की सुबह सात बजे के करीब एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के कोपाकोहना निवासी टुनटुन बरनवाल के रूप में हुई। जो कि पानी वितरक का काम करता था।
टुनटुन का नाले में शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष राकेश रोहन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।