फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नदी में उतराया मिला अज्ञात किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के गायघाट के पास सोमवार को एक अज्ञात किशोर का शव उतराया मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकाल कर आस-पास के लोगों से पूछताछ की। मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर को नदी में करीब 18 साल के किशोर नदी में उतराया देखने के बाद लोग शोर मचाने लगे। स्थानीय लोगों को कहना था कि संभवत: किशोर की मौत नदी में नहाने के दौरान डूबने से हुई होगी। मृतक के शरीर पर सिर्फ अंडरवीयर ही था। कोई भी दूसरा कपड़ा नहीं होने से ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा था कि नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया होगा। आसपास के लोगों को बुलाकर युवक के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें