रानीपुर। थाना क्षेत्र के विनोद पुर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत को गंभीर देख मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया।
सुनीता (35) वर्ष निवासी तेंदुली थाना सरायलखंसी अपने देवर पंकज के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बारी गांव थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के लिए जा रही थीं, तभी सर्विस रोड पर भटक कर रानीपुर की तरफ चले गए जैसे ही विनोदपुर सर्विस रोड पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक और मोटरसाइकिल सवार अभिषेक चौहान पुत्र उमेश चौहान (24) निवासी रघुनाथपुर थाना सरायलखंसी से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत को गंभीर देख चिकित्सक ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित कर मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस चालक अमरनाथ यादव एमटी सुनील यादव ने तुरंत घायल को एम्बुलेंस के द्वारा मुख्यालय पहुंचाया। संवाद