फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पोखरे में मिला युवती का शव शरीर पर मिले चोट के निशान

विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के सुवाह सिवान में स्थित पोखरे में शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के सुवाह सिवान में स्थित पोखरे में बुधवार को टमठा निवासी 18 वर्षीय युवती मीरा पाल पुत्री परशुराम पाल का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। सीओ मधुबन दिनेशदत्त मिश्रा ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे पोखरे की तरफ गए ग्रामीणों ने पोखरे में शव को उतराया हुआ देखा। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। शव की पहचान टमठा निवासी परशुराम पाल की 18 वर्षीय पुत्री मीरा पाल के रूप में हुई। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। चोट के निशान मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लड़की की मौत डूबने से हुई है या उसे मारकर पोखरे में फेंका गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें