घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी खुर्द गांव स्थित देसी शराब की दुकान से कुछ दूरी पर ट्यूबवेल के पास रविवार की सुबह ओमप्रकाश (68) का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि शव पकड़ी खुर्द गांव निवासी ओमप्रकाश का है। बेटे राममिलन ने बताया कि पिता शनिवार की शाम को घर से निकले थे लेकिन लौटे नहीं। रविवार की सुबह गांव के बाहर स्थित देसी शराब की दुकान से कुछ दूरी पर शव मिलने की सूचना पर पहुंचकर पहचान की। उनके पास से देसी शराब मिली है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अत्यधिक शराब के सेवन से मौत हुई है। संवाद