फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कसारा में मिले शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव में 26 जुलाई को मिला शव कुंज बिहारी राजभर (35) का निकला। परिजनों ने थाने पहुंचकर हत्या की आशंका जताई है। वह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कुतुबपुर गांव के निवासी थे।
विज्ञापन

विवाद के चलते उनकी पत्नी बीते एक साल से मायके में रह रही हैं। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि बहू का किसी अन्य युवक से संबंध होने के कारण बेटे की हत्या कराई गई है।
थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया था। मंगलवार को शव की पहचान हो गई। अब पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें