फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी की रस्म निभाते समय नाव पलटी, महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय नगर के बड़ागांव मल्लाह बस्ती निवासी एक महिला मंगलवार को गोरखपुर के बड़हलगंज में सरयू नदी में नाव पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला बहन के घर वैवाहिक कार्यक्रम के बाद बड़हलगंज में रस्म अदा करने पहुंची थी। घोसी के बड़ागांव मल्लाह बस्ती निवासी 50 वर्षीय लीलावती देवी पत्नी सुभाष सहनी 28 अप्रैल को गोरखपुर के गोला में बहन के घर मांगलिक कार्यक्रम में गई थी। शादी समाप्त होने के बाद बड़हलगंज सरयू नदी में नाव द्वारा रस्म निभाने के दौरान अचानक नाव पलट गई। जिसमें सवार सभी महिलाएं डूब गईं। इसमें लीलावती देवी की हालत गंभीर है। जिसे बड़हलगज स्थित निजी चिकित्सालय में गंभीरावस्था में भर्ती कराया गया था। जहां पर वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें