ोपागंज के सहरोज ने तमसा नदी में डूबे व्यक्ति के शव ंनकालने के दौरान लगी भीड़।संवाद
- फोटो : MAU
कोपागंज। थाना क्षेत्र के सहरोज गांव में शुक्रवार की देर शाम तमसा नदी में नाव डूबने से 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वह नदी के दूसरी ओर अपने खेत की रखवाली कर रही पत्नी को खाना देने जा रहा था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सहरोज गांव निवासी मियादी साहनी 62 शाम सात बजे अपनी नाव से झझवा स्थित अपने खेत पर पत्नी को खाना देने जा रहा था। बीच नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे वह डूबने लगा। दूसरी तरफ से नाव डूबते वक्त पत्नी देख रही थी वह सहायता के लिए चिल्लायी। लेकिन वहां किसी के न होने से कोई सहायता नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद ग्रामीण पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस भी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को खोजने का प्रयास किया, लेकिन पूरी रात शव को खोजा नहीं जा सका। शनिवार की सुबह वृद्ध का शव पानी मे उतराता हुआ दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने पुलिस को फोन करते हुए शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।