फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड के मेधावियों का सम्मान

Wed, 11 Feb 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बा स्थित सुभागी देवी इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम मधुबन अमरनाथ राय ने गत वर्ष बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के टाप टेन में आए सत्येंद्र साहनी, शिशिर मल्ल, सोनम मौर्य, प्रियंका यादव, निधि सिंह, पल्ल्वी कन्नौजिया सहित सात मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्यूटी प्रजापति व सहेलियों ने दर्शन को प्यासा है मेरा जिया सरस्वती वंदना से हुई। आशीष यादव ने सौ-सौ सलामी गीत पेश कर देश के जवानों का हौसला बढ़ाया। नवनीता, सीमा, तन्नू राय व सहेलियों ने देश देश के नौजवानों उठो शान से गीत पेश किया।
विज्ञापन


संजना, जागृति आदि ने बेटी बचाओ पर एकांकी पेश किया। सरफराज तथा साथियों ने होली खेले बनवारी ब्रज में होली गीत पेश कर लोगों को फागुन माह का एहसास कराया।
विज्ञापन


आदित्य कुमार ने कविता के माध्यम से प्रदूषण पर करारा प्रहार किया। अरशद अली, आशीष यादव, गजाला परवीन ने प्रस्तुति दी। डा. संजीव मल्ल ने कहा कि छात्रों की तरक्की से ही विद्यालय लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें