फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, चार लोग घायल, पुलिस मौके पर पहुंची, दो हिरासत में

Mon, 21 Apr 2025 05:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई और चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
खूनी संघर्ष के बाद अस्पताल में इलाज कराता घायल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बड़ी रस्तीपुर गांव में विवादित जमीन पर अधिकार को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।लाठी डंडे के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी सहित चार लोग हमले में घायल हो हुए है। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया, साथ ही इस मामले में दो आराेपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान बड़ी रस्तीपुर निवासी सोचन 70 पुत्र रघुवर के रूप में हुई। मृतका की बहू शशी सुधा के मुताबिक गांव में एक जमीन है जिस पर गांव के कुछ लोगों से उसके परिवार का विवाद चला आ रहा है। बताया कि इस जमीन के सहारे अपने खेत में पानी चलाने को लेकर वो पाइप लेकर जा रहे थे।

पहले से आरोपियों ने मना करने के बाद भी इस विवादित जमीन पर बालू गिरा दिया था, उसके बाद पानी चलाने से नाराज होकर एकजुट होकर उसके परिवार पर लाठी डंडा से सोमवार की सुबह सात बजे हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में उसके ससुर सोचन, सास चंद्र ज्याेती, उसका बेटा नितेष कुमार के साथ वह घायल हो गई।
विज्ञापन


गांव में विवाद की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए, पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां सिर में गंभीर चोट लगने से सोचन की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी चंद्रज्योती की हालात अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में एसपी इलामारन जी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें