फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर बीएलओ किए जाएंगे निलंबित

Sat, 22 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
उप चुनाव में 65 फीसदी लोगों ने डाले वोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ दिवस के अवसर पर शनिवार को बापू इंटर कालेज कोपागंज में छ: बूथों के  बीएलओ और सुपरवाइजरों के कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि 31 अक्टूबर के बाद जिस क्षेत्र मतदाता सूची में नए युवाओं के नाम बढ़वाने , मृतक मतदाताओं के नाम हटाने और विवाहिता युवतियों  के नाम मायके की मतदाता सूची से हटाने  के कोई भी मामले आए तो वहां के बीएलओ को निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएलओ 23 अक्टूबर के बाद घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य  तीन दिन में पूरा कर लें। चेताया कि 31अक्टूबर के बाद  किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में  न होना या मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में  शामिल रहना और जिन युवतियों की शादी हो गई उनके नाम मायके की मतदाता सूची में शामिल रह जाना बीएलओ की गंभीर लापरवाही का प्रमाण माना जाएगा। कहा कि मतदाता पनरीक्षण में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

डीएम ने कहा कि जिलाधिकारी कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी एवं बीएलओ जेण्डर रेसियों पर विशेष ध्यान  दें  । 23 अक्टूबर के बाद घर-घर जाकर यह तय  करें कि किसी भी घर में कोई व्यक्ति छुट तो  नहीं गया है। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को सख्त निर्देश दिया  कि 31 अक्टूबर के बाद जिस क्षेत्र के इपिक रेसियो, जेण्डर रेसियो अथवा कोई  कमी मिलेगी तो संबबंधित कर्मचारी के विरुद्घ  सीधी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन



डीएम ने 22 एवं 23 अक्टूबर को बूथ दिवस के अवसर  पर क्षेत्रों में जाकर बीएलओ एंव सुपरवाइजर के कार्यो का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कन्या प्राथमिक पाठशाला डांड़ी एवं पंचायत भवन जमीन डांड़ी का निरीक्षण किया। डीएम ने वहां पर  उपस्थित बीएलओ को सख्त निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर मतदाता  पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण करें।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें