श्रीनगर के उरी में आतंकी हमले के विरोध में दोहरीघाट चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाते भाजपा कार्यकर्ता।
जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैंप पर हुए आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के 17 जवानों के शहीद होने पर दोहरीघाट में भाजपाजनों ने रविवार को पाकिस्तान का झंडा फूंका। इस दौरान कश्मीर पर चिंता जताई। कहा कि भारत को भी अब पाकिस्तान को उसी के अनुसार जवाब देने का वक्त आ गया है।
रविवार को दोहरीघाट में मंडल अध्यक्ष रामाधीन पांडेय के नेतृत्व में पाकिस्तान का झंडा लेकर पूरे नगर में भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। इस दौरान पाकिस्तान तुम होश में आओ हम तुम्हारे बाप है, कश्मीर क्या तुम हमसे लोगे लाहौर, कराची हम ले लेंगे आदि नारे लगाए। हर कोई पाकिस्तान के इस कायराना हरकत की निंदा कर रहा था। नगर भ्रमण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
मंडल अध्यक्ष रामाधीन पांडेय ने आतंकवादी हमले के कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह धोखे से हमारी सेनाओं को पाकिस्तान के सह पर आतंकवादी मार रहेे हैं। उसी तरह भारतीय सेना को पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों पर हमला कर नेस्तनाबूद कर देना चाहिए। बार-बार पाकिस्तान परमाणु हमला करने का धौंस दिखाकर दुनिया को डराने का काम करता है।
अब आर-पार की जंग होनी चाहिए ताकि आतंकवाद को प्रश्रय देने वाले देशों को कड़ा संदेश दिया जा सके। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन गुलाबचन्द गुप्त संतोष राय, केशभान राय, अंकिता त्रिपाठी, विकास वर्मा, सुरेश उपाध्याय, विरेन्द्र गौतम, प्रेम पटेल, प्रसाद रावत, महावीर, मुक्तेश्वर आदि रहे।