फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूंका जिला प्रशासन का पुतला

Wed, 15 Apr 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी कचहरी के अधिवक्ता अजय कुमार यादव के साथ दरोगा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। उन्हाेंने घटना की निंदा करते हुए दरोगा अनंगपाल राठी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


साथ ही अधिवक्ताआें ने कचहरी परिसर में जुलूस निकाल जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्हाेंने जिला प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने कहा कि एक माह से अधिवक्ता आंदोलनरत है।

 फिर भी दरोगा के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस पीड़ित की बात सुनने की बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है। पुलिस का यह रवैया ठीक नहीं है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि जब तक दरोगा को निलंबित नहीं किया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव ने कहा कि दरोगा द्वारा अधिवक्ता के साथ किया गया दुर्व्यवहार कत्तई बर्दाश्त नहीं   किया जाएगा।

पूर्व अध्यक्ष राजेश राज ने प्रशासन द्वारा की जा रही उपेक्षा को तानाशाह का द्योतक बताया। इस दौरान निर्मला यादव, रामचंद्र चौहान, अमरनाथ सिंह, दिनेश यादव, कमलेश गौरव, रमेश यादव, रजनीश राम, आनंद पांडेय, राजेश यादव आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें