फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का पुतला फूंका

Sat, 10 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बोधिसत्व समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को लोगों ने आतंकवाद के विरोध में भातकोल मोड़ से जुलूस निकाल कर नारेबाजी की और थाने के पास आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन


 संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गोयल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भातकोल मोड़ के पास एकत्र हुए। वहां से आतंकवाद विरोधी नारा लगाते हुए जुलूस निकाला।

कोपागंज थाने के समीप आकर आतंकवाद का पुतला फूंका। जितेंद्र गोयल ने कहा कि आतंकवाद के कहर से विश्व में अब तक लाखो लोगों की जाने जा चुकी है।

 आतंकवाद से भारत ही नहीं पाकिस्तान, फ्रांस, अमेरिका सहित लगभग पूरा विश्व त्रस्त है। इस मौके पर नौशाद, हाफिज, इसरार, अशोक, योगेंद्र कुमार, जयकरन, इकलाख, आलोक, उदयराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें