फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइ्र गैस सिलिंडर की हो रही कालाबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा रियायती गैस सिलिंडरों में भारी कमी की है, लेकिन गैस एजेंसी संचालक रसोई गैस उपभोक्ताओं को पुराने दर पर सिलिंडर दिया जा रहा है। शिकायत के बाद भी रसोई गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते रियायती गैस सिलिंडर में 162.50 रुपये की कमी की है। एजेंसी संचालकों की मनमानी के चलते गैस का मूल्य घटने के बाद भी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को 850 रुपये में धड़ल्ले से दिया जा रहा। ऐसे में ग्राहको को 247 रुपये की चपत लग रही। कंपनी द्वारा गैस सिलेंडर का वास्तविक मूल्य 603 रूपये है। विरोध पर एजेंसी संचालक पुराना स्टॉक होने बात की जा रही। ग्राहकों ने एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूर्ति निरीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना आनंद कुमार यादव ने ऐसी किसी शिकायत के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा कि शकायत मिलने पर एजेंसी संचालकों के विरुद्ध जांच की जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्यवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें