घोसी। नगर निकाय चुनाव 2023 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने नगर पंचायत से पहली बार जीत कर इतिहास रच दिया है। इसक उलट भाजपा के छ: सभासद प्रत्याशी जमानत राशि भी नहीं बचा सकें। यह कई मुस्लिम प्रत्याशियों के जम कर चुनाव लड़ने और हिन्दू मतों के बिखराव के चलते हुआ। नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद पर नौ प्रत्याशियों में पिछले चुनाव के सापेक्ष नागेंद्र मद्धेशिया उर्फ जीतू का 2300 मत के बजाय मात्र 403 मतों पाना,सपा के हाफिज नासिर 3400 के सापेक्ष 3049 मत पाना ,निवर्तमान चेयरमैन पति अब्दुल कयूम अंसारी का 2038 मतों पर सिमटने के साथ ही शिया नेता मौलाना शफकत तकी को 2633 मतो मिलना एवं सुभासपा के आकिब सिद्दीकी को 1569 मत पाने से मुस्लिम समुदाय के वोटों का जमकर बिखराव हुआ। इसके अलावा बड़ी संख्या में मतों का अवैध होना भाजपा प्रत्याशी की जीत का मुख्य कारण बना।नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के सभासद के छ: भाजपा प्रत्याशियों में से एक भी नहीं जीत सका। नगर पंचायत के गठन के समय प्रथम चेयरमैन जयप्रकाश मिश्र उर्फ लल्लू बाबू ,नरगिस खातून ने निर्दलीय , अबुल हसन उर्फ बड़क अंसारी ,गायत्री जायसवाल एवं साकिया खातून ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज किया था। सभी राजनीतिक दलों को नागरिकों ने एक सिरे से नकार दिया था ।