फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 10वीं में ओमवीर और 12वीं में जिज्ञांसु बने टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। यूपी और सीबीएसई बोर्ड के बाद रविवार को सीआईएससीई बोर्ड ने भी हाईस्कूल व इंटर का परिणाम घोषित कर दिया। दसवीं में 98 प्रतिशत अंक पाकर आर्यवीर सिंह ने पहला स्थान पाया है। वहीं 12वीं में 94 प्रतिशत अंकों के साथ जिज्ञांसु ने टॉप किया। परिणाम की घोषणा के बाद मेधावियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने मुंह मीठा कराते हुए उन्हें बधाई और आशीर्वाद दिया।जिले में सीआईएससीई बोर्ड से मात्र एक डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल का संचालन होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिमोना ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग में 94 छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। सभी ने सफलता पाई है।
विज्ञापन

वहीं कॉमर्स में 39 छात्रों में 34 छात्र सफल रहे हैं। विज्ञान वर्ग के छात्र विज्ञान जिज्ञाशु ने 94 प्रतिशत अंक पाकर इंटर में टॉप किया है। अदिती कुमारी व नैंसी जायसवाल 93 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरे और प्रिंस कुमार यादव 92 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
वाणिज्य वर्ग में हर्ष कुमार सिंह ने 93 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं में विद्यालय में कुल 184 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 183 सफल रहे। आर्यवीर ने 98 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंबिकेश यादव और सृजन 96 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कुंदन ने 95 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान पाया। महेश कुमार पांडेय और दीपक भट्ट 94 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। 10वीं के छात्र आर्यवीर ने अंग्रेजी में 94, इतिहास में 100, विज्ञान में 98 और कंप्यूटर में 100 अंक प्राप्त किए।
छात्रा रिचा ने हिंदी में 99 अंक, दीपक भट्ट ने गणित में 99, महेश कुमार पांडेय ने अर्थशास्त्र में 100 और कॉमर्स में 97 अंक प्राप्त किये। विद्यालय के हाईस्कूल के 22 छात्रों ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक पाए वहीं 58 छात्र 80 फ़ीसदी से ऊपर रहे। विद्यालय के प्रबंधक जय सिंह डेविड ने बोर्ड परीक्षा में आए शानदार नतीजों पर अध्यापकों, छात्रों व अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें