फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा बजट का लाइव प्रसारण

विज्ञापन
नगर के बालनिकेतन ​स्थित भाजपा कार्यालय पर बजट का लाइव प्रसारण देखते पदा​धिकारी और कार्यकर्ता।सं
विज्ञापन
मऊ। नगर के बाल निकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण टेलीविजन पर देखा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है। इस बजट में न सिर्फ हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है, बल्कि उसे प्रोत्साहन देने का एक जमीनी विजन भी है। विकसित भारत बजट एक ऐसे भारत के निर्माण का विजन है, जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी हो। पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर टूरिज्म तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर एआई तक, स्पोर्ट्स से लेकर तीर्थों तक, विकसित भारत बजट हर गांव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के सपनों को शक्ति देकर उन्हें पूरा करने वाला बजट है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे,मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय, संगीता द्विवेदी ,राघवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें