बीएसए कार्यालय पर धरने पर बैठे दिनेश राय।
भाजपा के पूर्व जिला मंत्री दिनेश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बीएसए कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि परदहां ब्लॉक के खंडेरायपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में वर्ष 2007-08 में भवन निर्माण कराया गया था।
भवन निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने के चलते लगभग 14 वर्षों में ही भवन खंडहर स्थिति में पहुंच जाने पर उसे ध्वस्त कर दिया गया। ज्ञापन सौंपने के बाद भी मामले की जांच तक कराई नहीं जा सकी है। मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान डॉ. आशुतोष राय, मनोज जायसवाल, मनोज शर्मा मौजूद रहे।