फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों में वितरित किया कोरोना किट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा/रानीपुर। दोहरीघाट मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सेवा ही संगठन मुहिम कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कोरोना किट का वितरण किया। वही सार्वजनिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

रविवार को मंडल के बुढावर ग्राम पंचायत में मंडल अध्यक्ष रामधीन पांडेय की अध्यक्षता में सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने ग्रामीणों को मास्क, सैनिटाइजर तथा कोरोना किट का वितरण किया। इस दौरान मोतीचंद्र चौहान, चंदन उपाध्याय, ज्ञानिश शुक्ल उर्फ ज्ञानी, अभिषेक मिश्रा, इंदल पासवान, सूर्यनाथ, मुन्नर चौहान आदि शामिल रहे। वहीं, रानीपुर में भी रविवार को खुरहट मंडल अध्यक्ष सुमित राय के नेतृत्व में भाजपाजनों ने क्षेत्र के कसारी, अमारी, खुरहट, धर्मसीपुर, खानपुर, काझाखुर्द, बड़ागांव में ग्रामीणों को कोरोना किट का वितरण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुमित राय, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित उपाध्याय, प्रभा राय, संतोष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें