फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम का जन्मदिन

विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दोहरीघाट में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी के चित? - फोटो : MAU
विज्ञापन
भमऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। जनपद मुख्यालय पर केक काटा और मिष्ठान वितरित करते एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां बांटीं। महिला मोर्चा के नेतृत्व में जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किया। साथ ही 70 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और बैसाखी आदि उपकरण उपलब्ध करवाया गया। मलिन बस्ती व निर्धनों के बीच फल वितरित किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा लोकप्रिय व दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति हमारे नेता होने के साथ ही देश के प्रधानमंत्री है। आज पूरी दुनिया भारत की कूटनीति का लोहा मान रही है। इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, हौसला प्रसाद उपाध्याय, अरविंद सिंह, भरत लाल राही, शकुंतला चौहान, आनंद प्रताप सिंह, रामाश्रय मौर्य आदि रहे। दोहरीघाट कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर सादगीपूर्ण तरीके से पीएम के चित्र पर तिलक लगा कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, विकास वर्मा, सुभाष मौर्या, पप्पू गुप्ता, श्रीकांत श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। वहीं अमिला कस्बे के पूरब तरफ स्थित ईदगाह के निकट ठहरे प्रवासियों को कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किया। आकाश जायसवाल, विजय गुप्ता, बंटी राय, संदीप चौरसिया, प्रभात शर्मा, विशाल चौरसिया, विवेक मद्धेशिया, विद्यानंद गुप्ता, बृजेश यादव, विद्यासागर शर्मा, वीपी पांडेय, सत्यब्रत राय आदि रहे।

अमिला स्थित ईदगाह के निकट ठहरे प्रवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के जन्म दिवस के अवसर पर ?- फोटो : MAU

नगर के बालनिकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काट?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें