फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में यूपी की दोनों सीट जीतेगी भाजपा : केशव

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ में हो रहे लोकसभा के उपचुनाव में दोनों सीटें भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीतने जा रही है।वहीं उन्होंने सेना भर्ती प्रक्रिया के विरोध में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के सवाल पर तंज कसते हुए कहा, चोर मचाए शोर। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने आजमगढ़ से मऊ पुलिस लाइन पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी में 2024 के विजय की शुरुवात हम रामपुर और आजमगढ़ में जीत के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए युवाओं को सेना भर्ती की नई योजना के विरोध में भड़का रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ है और उन्हें रोजगार देने की सोच रही है। जबकि अन्य दल उनकों भड़का रहे हैं।
आजमगढ़ से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को जिले के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में अधिकारियों के साथ बैठक करना था। लेकिन विलंब होने के कारण वे सीधे पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर पहुंचे। जहां उनकी जिलाधिकारी अरूण कुमार और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने अभिनंदन स्वागत किया। हेलीपैड पर ही वे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले। उनके साथ जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह,संजय पांडेय,डिम्पल जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे सीधे सरकारी हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक निरस्त
मुहम्मदाबादगोहना। स्थानीय ब्लाक परिसर में प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मुखिया और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की समीक्षा बैठक सोमवार को अंतिम समय में निरस्त होने से जहां एक तरफ अधिकारियों ने राहत की सांस ली तो वहीं दिन रात तैयारियों में जुटे लोगों, फरियादियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को निराशा हुई।
शाम चार बजे तक मंत्री के आगमन को लेकर तैयारी चल रही थी। जनपदस्तरीय अधिकारी भी ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए थे लेकिन इस बीच अचानक उपमुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक निरस्त होने का संदेश मिला। साथ ही अधिकारियों को जनपद मुख्यालय पर पहुंचने का निर्देश मिलने के बाद आनन-फानन में सभी अधिकारी जिला मुख्यालय रवाना हो गए। हालांकि लगभग 15 मिनट बाद ही उप मुख्यमंत्री का काफिला मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक गेट पर पहुंचा तो उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रोक लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निराश भी नहीं किया। वह गाड़ी से बाहर निकले और कार्यकर्ताओं का सम्मान स्वीकार कर निकल गए।
रविवार को उप मुख्यमंत्री के स्थानीय ब्लाक में आगमन की सूचना मिलने के बाद रातभर रतजगा कर सैकड़ों सफाईकर्मी पूरी रात साफ सफाई और दीवारों को रंग रोगन करने में लगे रहे। रात में ही सभागार और ब्लाक बाउंड्री का रंग रोगन किया गया। साथ ही बिजली लाइटिंग की व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त की गई। लेकिन अंतिम समय में उप मुख्यमंत्री के यहां न आने से जहां एक तरफ अधिकारियों ने राहत की सांस लिया तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं और अपनी फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें