फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के कामों का श्रेय ले रही भाजपा : दुर्गा यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़राव ब्लॉक के कुसुम्हा बाजार में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दाैरान आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार सपा सरकार की ओर से कराए गए कार्यों का श्रेय ले रही है।
विज्ञापन

सपा ने स्कूली बच्चों को स्वेटर, मोजे, जूते और सभी उपयोगी वस्तुएं दी जाती थीं। अब सरकार बच्चों के अभिभावकों के खातों में पैसा भी समय से नहीं भेज रही है। सपा सरकार में बेरोजगार नौजवानों को 500 रुपये महीना दिया जाता था।
सपा सरकर ने डायल 100 और 108 नंबर की एंबुलेंस दिया। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। इस दौरान 212 लोगों को कंबल वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुसाफिर यादव, ओमप्रकाश बागी, राजेंद्र मिश्रा, हरिश्चंद्र पांडेय, शैलेश यादव, राजेंद्र यादव, अंकुश यादव, लीलावती कुशवाहा, त्रिलोकी भारती माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें