फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाजपा ने दारा सिंह चौहान पर लगाई मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी ने अधिकृत रूप से सोमवार को तीन प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें जिले की घोसी विधानसभा के लिए दारा सिंह चौहान को उम्मीदवार घोषित किया गया है। दारा सिंह चौहान को लेकर पहले से पार्टी का निर्णय हो चुका था, लेकिन सोमवार को इस संबंध में पार्टी ने इसकी अधिकृत रूप से घोषणा कर दी। उधर इस सीट पर बीते रविवार को समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह पर दांव खेला।
विज्ञापन

घोसी विधानसभा की सीट इन दिनों चर्चा में है।जहां एक साल पहले सपा से जीत हासिल कर चुके दारा सिंह चौहान के समक्ष इस बार भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर अपनी जीत बरकरार रखनी की चुनौती होगी। वहीं सपा के समक्ष इस सीट पर अपनी पार्टी का कब्जा बरकरार रखने की चुनौती होगी। बताते चले कि विधानसभा चुनाव 2022 को बमुश्किल एक साल से अधिक समय बीता नहीं था कि इसी सीट पर अब पांच सितंबर को उपचुनाव होने जा रहा है। सपा के सामने घोसी सीट बरकरार रखने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें