फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में आते ही भाजपा के सुर बदले

Mon, 25 May 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा बिलौझा गांव में आयोजित गोष्ठी में सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नंदकिशोर शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल का हर हाल में विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


 केंद्र की सरकार बिल को किसी भी कीमत पर पास कराना चाहती है, इससे कारपोरेट घरानों को अधिक फायदा होने वाला है। कहा कि पूर्व का भूमि अधिग्रहण कानून लंबे संघर्ष के बाद पाया गया था। इसमें भाजपा खुद साथ थी लेकिन आज सत्ता में आते ही उसके सुर बदल गए हैं।


उन्होंने 2015 का भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, कृषि उद्देश्यों को बचाने, शहर की जमीन को घर बनाने के प्रयोग में लाने के लिए नीति बनाने, कारपोरेट घरानों को भूमि देने, जल संसाधनों का नीजीकरण रोकने रोकने की मांग की।
विज्ञापन



 किसान सभा के महामंत्री पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव ने कहा कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से करोड़ों किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है लेकिन किसानों को उनका उचित मुआवजा नहीं मिला है।


14 से अधिक राज्य इससे प्रभावित हैं और लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामअवतार सिंह ने कहा कि जिले में एक दर्जन से अधिक किसानों की मौत सदमे से हुई है।


किसान अपनी फसल बर्बाद होने के बाद किस प्रकार अपना जीवन जी रहे हैं इससे सरकार का कोई लेना देना नहीं है। केंद्र सरकार सिर्फ सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है। इस अवर पर मुख्य रूप से जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार, शेर मुहम्मद, डा. केशव सिंह, आनंद, अर्चना उपाध्याय, देवेंद्र मिश्र, विनोद राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें