कोपागंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक और जिला कार्यशाला कोपागंज नगर स्थित एक सभागार में शुक्रवार को संपन्न हुई।
मुख्य वक्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पीयूष चौबे ने बताया कि युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आने वाले दिनों में नमो एप के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ेंगे। कहा कि आगामी 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन भाजयुमो द्वारा एक डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा।
24 जनवरी को जनपद के 4 विधानसभाओं में 8 विभिन्न स्थानों पर नव मतदाताओं का सम्मेलन किया होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल रूप से संबोधन होगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय ने बताया कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है। आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विभिन्न अभियानों व सम्मेलनों के माध्यम से नौजवानों को अपनी विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे। जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप बघेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष राय ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विकास वर्मा, सोनू सिंह, मोहन गुप्ता, राहुल सिंह, दिव्यांश राय, मुखराम राजभर, संजय चौहान, कृष्णकांत तिवारी उपस्थित रहे।