घोसी में नगरपंचायत ईओ विनित कुमार के साथ कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स प्रमाण पत्र देकर सम्मा?
- फोटो : MAU
घोसी में लॉकडाउन के दौरान घोसी नगर के बड़ागांव मोड़ के पास नगर में साफसफाई को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाजनों के साथ प्रबुद्धजनों द्वारा शनिवार को 50 सफाईकर्मियों के साथ अधिशासी अधिकारी आदि को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. नागेंद्र सिंह, आनंद चौधरी, भाजपाजनो के साथ सभासद गोपाल निषाद, अभय तिवारी, आदि द्वारा अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार, सफाईनायक विमलेश, जावेद, नाजिर अख्तर, मुरलीधर, लीलावती, सुषमा, आबिदा खातून, सफिरूलनिशा, वसीम, मुन्ना आदि 50 सफाईकर्मियों को बचाव के लिए गमछा देकर सम्मानित किया गया।