फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता छोटू प्रसाद ने पीएचसी भदीड़ को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के भदीड़ गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य छोटू प्रसाद ने गोद लिया है। छोटू प्रसाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया ।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि जर्जर चिकित्सालय भवन में डॉक्टरों के रहने के लिए कोई आवास नहीं है एवं परिसर में लगी पानी की टंकी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है । परिसर में बनाई गई बिल्डिंग में अस्पताल के सभी स्टाफ को रहने की व्यवस्था थी वह पूरी तरह से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। प्रांतीय परिषद सदस्य ने अस्पताल की दुर्व्यवस्था का पूरा विवरण और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष को दिया। जिलाध्यक्ष ने रिपोर्ट लखनऊ मुख्यमंत्री के लिए भेजा । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. नदीम अहमद ,डॉ. अशोक कुमार पांडेय, फार्मासिस्ट जयप्रकाश मौर्या, सरवन दास, सूबेदार कुल 5 कर्मचारी तैनात हैं। जिनके रहने के लिए कोई उचित व्यवस्था अस्पताल पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें