फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फुका।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अखिलेश तिवारी जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने संसदीय इतिहास की सबसे शर्मनाक हरकत करते हुए राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की बड़े ही अशिष्ट तरीके से मिमिक्री करते हुए मजाक उड़ाया और इस कृत्य का वीडियो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बनाया।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचीन्द्र सिंह ने कहा जमीन से जुड़े किसान-पुत्र और साधारण परिवार से राज्यसभा के सर्वोच्च पद तक पहुंचे जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाना शर्मनाक था। क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अंजनी सिंह ने कहा कि उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ किसान हैं, किसानों का अपमान नहीं देश नहीं सहेगा। मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राम अवध सिंह, प्रतीक जयसवाल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा यशपाल सिंह, मयंक राहुल, अश्विनी, सुनील दुबे, सुधीर सोनकर, विनोद गुप्ता, अमित राय, राम सिंह, अजय सिंह, नागेंद्र सिंह, रवीन्द्र उपाध्याय, योगेश सिंह सहित सैकड़ों किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें