फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में गुंडे माफिया होंगे जेल में

Wed, 01 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
संबोधित करते गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र के पिढवल मोढ़ पर बुधवार को आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। 11 मार्च को भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। भरोसा दिलाया कि भाजपा की  सरकार बनने पर गुंडे माफिया जेल में नजर आएंगे। गृहमंत्री ने अपने संबोधन में सीएम अखिलेश यादव के कामकाज पर निशाना साधा और कहा कि आज यूपी बदहाल  है। यहां न उद्योग है, न अच्छी सड़कें। बुनकर और किसान सब बदहाल हैं।
विज्ञापन

   राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां की भीड़ में गांव का दर्शन हो रहा है। गरीबों, किसानों की भीड़ बता रही है कि बीजेपी प्रत्याशी भारी मतों से चुनाव जीत रहा है। उपस्थित जन समूह से संवाद करते हुए पूछा की गांव की सड़कें पक्की हैं। सबको 20 से 24 घंटे बिजली मिल रही है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी है। अपराध पर नियंत्रण है।

  अस्पतालों में दवा मिलती है कि नहीं? बताया कि बिजली तो 8 से10 घंटे ही मिल रही है। सड़कें खस्ताहाल है। इस पर कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार को केंद्र की मोदी सरकार ने गांव की सड़कों के विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए बजट दिया, लेकिन उसका बंदरबाट किया गया। प्रदेश   किसानों के धान की खरीद नहीं की गई।
विज्ञापन


     सरकार कहती है काम बोलता है, अगर ऐसा था तो कांग्रेस से गठबंधन क्यों किया?, राहुल गांधी का नाम लिए बिना बोले लोग सार्वजनिक स्थानों पर सभा करते है परंतु युवा नेता खाट सभा कर रहे हैं।  बोले, जब हाथ अपना उद्धार नहीं कर सका तब वह दूसरों का उद्घार क्या करेगा। गृहमंत्री ने कहा कि बसपा सुप्रीमो कहती है हमारे शासन में माफिया, गुंडे जेल में होते हैं। जबकि सबसे अधिक अपराधियों, माफियायों को उन्होंने टिकट देने का काम किया। कहा कि हाथी की सेहत खराब चल रही है क्योंकि उसे पीपल के पत्ते की जगह ज्यादा रुपया खिला दिया गया। जनसभा में सांसद हरिनाराण राजभर के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें