फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने कई असंभव काम कर दिखाए : ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कई ऐसे काम करके दिखाए हैं जो अन्य दलों को असंभव लगते थे। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना हो अथवा पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर उसे सबक सिखाना। भाजपा ने देश के गौरव और अखंडता से कभी समझौता नहीं किया। यह बातें मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घोसी उपचुनाव में लगे कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान कही।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों और उनके विकास कार्यों को जनता तक लेकर जाएं। उपमुख्यमंत्री कोपागंज के हिकमा तथा सरवा पहुंचे। यहां लोगो को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी को गुंडों की पोषित पार्टी बताया। हिकमा में उन्होंने कहा कि भाजपा सबको लेकर चलने वाली पार्टी है इसमें सभी को सम्मान मिलता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय, अजीत पांडेय, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
कुर्थी जाफरपुर में आयोजित जनचौपाल को संबोधित कर उन्होंने घोसी सीट पर ऐतिहासिक जीत दिलाकर कमल खिलाने का आह्वान किया। इस दौरान दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसीक्रम में चौबेपुर एकौना में आयोजित जनचौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। साथ ही कोइरियापर घोसी में शक्ति केंद्र की बैठक कर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए चुनावी तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह व जनता से मिल रहे स्नेह एवं आशीर्वाद से घोसी पर कमल खिलना निश्चित है और विपक्षी पक्ष की जमानत जब्त होगी। इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, पूर्व मंत्री टुनटुन उपाध्याय, पूर्व विधायक उमेश पांडेय, पंकज चौबे, ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें