फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने देश को पहुंचाया शिखर पर

Tue, 07 Apr 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को भाजपा का 35वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही कहा कि भ्ााजपा ने देश को शिखर पर पहुंचाया है। पूरे विश्व में भारत को भ्ााजपा ने ख्याति दिलाई है।
विज्ञापन



मुख्यालय स्थित हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया।


 इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 1951 में जनसंघ की स्थापना प. दीन दयाल उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश मेें किया। एक माह बाद 21 अक्तूबर 1951 को नई दिल्ली में अखिल भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।
विज्ञापन



छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई। स्थापना दिवस में पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, भाजपा नेता आनंद सिंह, संतोष सिंह सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे।


घोसी संवाददाता के अनुसार मझवारा मोड़ स्थित शिव मंदिर परिसर में भाजपा के 35वें स्थापना दिवस पर भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी ने लंबी यात्रा तय की है। आज देश में भाजपा की लोकप्रियता शिखर पर है।


 इस मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष जलज सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद चौधरी, कृपाशंकर सिंह, रामप्यारे प्रजापति, अजित, राजेश पांडेय, नरेंद्र चौहान, शिवम राय, सूर्यनाथ आदि मौजूद रहे।


कोपागंज संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में सोमवार को स्थापना दिवस पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी ने भाजपा के संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया।। कहा कि भाजपा ने देश सेवा में महान योगदान दिया है।


जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि जिन उद्देश्यों के प्राप्ति के लिए पार्टी की स्थापना हुई उसे पूरा करने में सभी कार्यकर्ताओें को तनमन से लग जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें